{"_id":"602973068ebc3ee9100fba1b","slug":"fog-12-people-injured-in-three-accidents-five-referred-charkhidadri-news-rtk595418418","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : तीन हादसों में 12 लोग घायल, पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : तीन हादसों में 12 लोग घायल, पांच रेफर
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए गए रोडवेज चालक को एंबुलेंस तक ले जाते लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में रविवार को छाया घना कोहरा तीन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बना। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगोें की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई और रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। सिटी और सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार करीब सवा आठ बजे हिसार जाने के लिए रेवाड़ी डिपो की बस दादरी बस स्टैंड से चली थी। करीब साढ़े आठ बजे बस जब लोहारू चौक ओवरब्रिज से थोड़ा आगे ही पहुंची थी, कि इसी दौरान एक डंपर चालक प्लॉट में खड़े डंपर को बैक करते हुए एनएच-148 बी पर ले आया। कोहरे के कारण बस चालक को डंपर दूर से नजर नहीं आया और बस डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में बस सवार चालक और परिचालक समेत नौ और यात्रियों को चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और डंपर को सड़क से साइड करवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाया। पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे हादसे में एक ट्राला डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
बस हादसे में इन्हें लगीं चोटें
हादसे में रेवाड़ी के कनहेरा निवासी बस चालक सुनील, रेवाड़ी निवासी परिचालक जगपाल, समचाणा निवासी अश्वनी, हिसार निवासी प्रगति और गायत्री, रेवाड़ी निवासी अलका और ढाणी फौगाट निवासी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल परिचित के साथ डंपर की नंबर प्लेट ले अस्पताल पहुंची कार सवार महिला
कोहरे के कारण रविवार सुबह दादरी-लोहारू रोड पर भैरवी गांव के समीप डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में सवार महिला मौके पर पड़ी डंपर की नंबर प्लेट उठाकर अपने परिचित के साथ अस्पताल पहुंची और यहां से घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
लोहारू चौक ओवरब्रिज के समीप हुए हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घायल बस सवार यात्रियों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

मौके पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस।- फोटो : CharkhiDadri