फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flying squad found mobile phone near student, made UMC

Charkhi Dadri News: छात्र के पास उड़नदस्ते को मिला मोबाइल फाेन, यूएमसी बनाया

Wed, 01 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flying squad found mobile phone near student, made UMC
परीक्षा केंद्र के अंदर पर्ची पहुंचाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय की तरफ से दीवार पर चढ
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवीं हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। हिंदी के पेपर में हाईटेक नकल का मामला पकड़ में आया है। शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने वैश्य गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी छात्र के पास से मोबाइल बरामद किया। उक्त छात्र का उड़नदस्ते ने यूएमसी बनाया। मंगलवार को जिला में 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। राजकीय स्कूल छपार व मोरवाला परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप से परीक्षा की पवित्रता भंग रही।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर बाद साढ़े बारह बजे शुरू हुई। शिक्षा बोर्ड से कर्मचारियों की टीम ने प्रश्नपत्र बंटवाए और उसके बाद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि पेपर शुरू होने के बाद उनकी टीम ने शहर के वैश्य स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्र, आदर्श स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैश्य गर्ल्स स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक छात्र के पास मोबाइल पकड़ा गया। विद्यासागर गेरा ने बताया कि छात्र से मोबाइल बरामद कर उसका यूएमसी बनाया गया है। इसके बाद इस परीक्षा केंद्र में सख्ती बढ़ा दी गई। ड्यू्टी सुपरवाइजरों को जांच करने की विशेष हिदायतें दी गई। उक्त छात्र अपने साथ मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा, यह भी जांच का विषय है। इससे ड्यूटी स्टाफ पर भी सवालिया निशान लगे हैं। बता दें कि बोर्ड हिदायतों के अनुसार छात्र केंद्र में प्रवेश के समय अपने साथ केवल आईडी व एडमिट कार्ड लेकर जा सकता है।
विज्ञापन


छपार और मोरवाला परीक्षा केंद्र में भी बरती जाएगी सख्ती
राजकीय स्कूल छपार, राजकीय स्कूल मोरवाला परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान लोगों का बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा बना रहा। जांच के लिए पहुंचे उड़नदस्ते में शामिल विद्या सागर गेरा ने बताया कि इन दोनों स्कूलों में अगले पेपर में और सख्ती बरती जाएगी। इन केंद्रों के बाहर लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के राजकीय कन्या स्कूल में अंदर तक पहुंचाई युवाओं ने पर्ची
शहर के आदर्श स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में तो सुरक्षा प्रबंध कड़े रहे जबकि कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र में युवाओं का हस्तक्षेप रहा। युवाओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय और तहसील कार्यालय की तरफ बनी दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर तक पर्ची पहुंचाई। खास बात यह रही कि दोपहर दो से तीन बजे के बीच दोनों जगहों पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया जिसका नकल डालने आए युवाओं ने पूरा फायदा उठाया।

200 पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा कमान
जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। इन परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में पुलिस के करीब 200 जवान तैनात रहे। पुलिस जवानों की तैनाती के बावजूद कुछ केंद्रों पर नकल नहीं रुकी और बेखौफ होकर युवाओं ने कमरे के अंदर परीक्षा दे रहे अपने परिचित तक पर्चियां पहुंचाई।


दो दिनों में बना दूसरा यूएमसी
दादरी जिले में दो दिन के अंदर दूसरा यूएमसी बना है। सोमवार को आयोजित बारहवीं कंप्यूटर साइंस के पेपर में भी बोर्ड उड़नदस्ते ने एक यूएमसी बनाया था। बोर्ड उड़नदस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दादरी राजकीय कन्या स्कूल में यूएमसी बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed