{"_id":"6a384002e7abf2e9410a3d3f","slug":"flying-officer-ishita-sangwan-receives-a-grand-welcome-in-her-ancestral-village-chhapar-villagers-express-pride-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156826-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फ्लाइंग ऑफिसर इशिता सांगवान का पैतृक गांव छपार में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फ्लाइंग ऑफिसर इशिता सांगवान का पैतृक गांव छपार में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया गर्व
Mon, 22 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
गांव छपार पहुंचने पर इशिता व उनके पिता चरण सिंह सांगवान का स्वागत करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव छपार की बेटी इशिता सांगवान ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को पहली बार वायुसेना की वर्दी में अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
गांव पहुंचते ही इशिता सांगवान पर फूलों की वर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के नारों के बीच उनका स्वागत हुआ। ग्रामीणों और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इशिता ने बाबा जमनागिरी महाराज के डेरे पर माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया।
सम्मान समारोह में युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी, सारंगपुर के सरपंच जोगेंद्र सिंह, पंचायत समिति चरखी दादरी की वाइस चेयरपर्सन मनीषा कुमारी, भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष नरदेव टोनी, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि इशिता की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन के बल पर ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
वाइस चेयरपर्सन मनीषा कुमारी ने कहा कि इशिता ने महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से बेटियों की शिक्षा तथा उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग देने की अपील भी की।
इशिता के पिता चरण सिंह सांगवान और माता अनिता देवी ने कहा कि उनकी बेटी ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा था। आज उसकी मेहनत और समर्पण ने उस सपने को साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद बदन सिंह, दलवीर पूर्व बीडीसी, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी रामनिवास, हरपाल पूर्व चेयरमैन, राजपाल मास्टर आदि भी मौजूद रहे।
इशिता सांगवान ने गत 13 जून को एयर फोर्स अकादमी (एएफए) डुंडीगल, हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय वायु सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त किया। वह नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) के माध्यम से फाइटर स्ट्रीम तक पहुंचने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद महिलाओं को पहली बार एनडीए में प्रवेश का अवसर मिला था। इशिता ने एनडीए, खड़कवासला में तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एयर फोर्स अकादमी में फाइटर पायलट की विशेष ट्रेनिंग हासिल की और यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।