Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fluctuations in gold and silver prices create confusion among customers

Charkhi Dadri News: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव से ग्राहकों में असमंजस

Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in gold and silver prices create confusion among customers
मेन बाजार स्थित शोरूम से आभूषणों की खरीददारी करती हुई महिलाएं।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सोना व चांदी के भाव में निरंतर उतार-चढ़ाव होने से दुकानदारों व ग्राहकों के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। वैवाहिक सीजन नजदीक आने के बावजूद एडवांस बुकिंग करवाने के लिए खरीदार कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना हैं कि भाव में उतार-चढ़ाव होने से उनके काम पर कोई खास असर नहीं हैं, लेकिन अचानक चांदी के भाव में आई गिरावट से ग्राहकों में फिर से असमंजस की स्थिति बन गई। वहीं जल्दी ही शादियों के लिए आभूषणों का आर्डर देने के लिए लोगों के बाजार में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सोने व चांदी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से ग्राहकों के लिए आभूषण खरीदना चुनौती बना हुआ है। बाजार में भावों के लगातार उतार-चढ़ाव होने से ग्राहक फिलहाल खरीदारी करने से दूरी बनाए हुए हैं। दुकानदारों का कहना हैं कि निरंतर उतार-चढ़ाव होने के कारण ग्राहक संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण वैवाहिक सीजन नजदीक होने के बाद भी लोग खरीदारी से दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखा गया, जब चांदी के भाव में अचानक एक लाख रुपये तक गिरावट दर्ज की गई। इस प्रकार की स्थिति बनने के बाद शायद ही कोई व्यक्ति बड़े स्तर पर खरीददारी करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed