{"_id":"65d513fb441b6cba8e05d746","slug":"five-students-from-government-schools-passed-iit-and-jee-mains-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113850-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुनियाद सुपर-100 के तहत आईआईटी और जेईई मेन्स में पांच विद्यार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुनियाद सुपर-100 के तहत आईआईटी और जेईई मेन्स में पांच विद्यार्थी उत्तीर्ण
Wed, 21 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
संजना
चरखी दादरी। बुनियाद सुपर-100 के तहत आईआईटी-जेईई मेन्स में जिले के पांच विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, राज्यभर में 107 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। दादरी की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कृष्णा फौगाट ने इसकी पुष्टि की है।
डीईओ कृष्णा ने बताया कि सरकार, शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए वर्ष 2018 में हरियाणा सुपर-100 नामक योजना शुरू की गई थी। हरियाणा सुपर-100 परीक्षा में प्रदेशभर से 107 विद्यार्थी आईआईआईटी-जेईई मेन्स में उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें पांच विद्यार्थी दादरी जिल के निवासी हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई दी है।
- कुरुक्षेत्र में दी जाएगी निशुल्क कोचिंगडीईओ कृष्णा फौगाट ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीम कुरुक्षेत्र में ऑफलाइन कोचिंग देती है। इन विद्यार्थियों के आवास, वर्दी, स्टेशनरी, किताबों आदि का सारा खर्च विभाग की ओर से उठाया जाता है।
विज्ञापन
- इन विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षाडीईओ ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरही कलां के छात्र मनजीत ने 97.08 परसेंटाइल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कलियाणा के छात्र एकांत ने 91.10 पर्सेंटाइल, रावलधी राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा संजना ने 90.17 परसेंटाइल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदेनी की छात्रा तनु ने 85.71 परसेंटाइल और मौड़ी राजकीय स्कूल के छात्र दीपांशु ने 83.96 परसेंटाइल स्कोर किया है।