फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five more corona positive found, six positive recovered.

पांच साल के बच्चे समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले, छह ने कोरोना को दी मात

Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five more corona positive found, six positive recovered.
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें दो महिलाएं व एक पांच साल का बच्चा भी है। तीन संक्रमित प्रेम नगर के रहने वाले हैं जबकि दो संक्रमित हीरा चौक और काठ मंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रेम नगर निवासी तीनों संक्रमित एक ही परिवार के हैं और परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट पहले भी पॉजिटिव आ चुकी है। अब उसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार छह संक्रमित ठीक हो गए हैं। अब जिले में 38 एक्टिव केस हो गए हैं और एक अन्य संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नए छह पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 125 हो गई है। इनमें से 86 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 37 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि नए पांचों संक्रमितों दादरी शहर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

चंचल तोमर ने बताया कि संक्रमित महिलाओं की उम्र 56 और 32 साल है। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर निवासी एक 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट गत 15जुलाई को पॉजिटिव आई थी। दोनों महिलाओं समेत पांच साल का बच्चा उसके संपर्क में आए हुए है। परिवार के अब चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के लिए अब तक जिले से 6629 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 125 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 6314 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं और 1717 लोग होम क्वारंटीन हैं। 15 लोगों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और 11 लोग क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं। 195 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
दो की नहीं ट्रेवल हिस्ट्री, खांसी-जुकाम होने पर पहुंचे थे अस्पताल
दो नए संक्रमितों की बाहर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। काठमंडी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है। वो खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर गत 20 जुलाई को सैंपल देने अस्पताल पहुंचा था। उसकी रिपोर्ट 22 जुलाई को पॉजिटिव आई है। वहीं, हीरा चौक निवासी 24 वर्षीय संक्रमित की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और वह भी गत 20 जुलाई को सैंपल देने सिविल अस्पताल पहुंचा था।
चार दिनों में सामने आए 21 मामले
अब सामने आए ज्यादातर पॉजिटिव केस पहले संक्रमित मिले चुके लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। कोरोना संक्रमण की चैन बनने से पिछले चार दिनों में 21 नए मामले सामने आ गए हैं जबकि छह संक्रमित ठीक होकर घर लौटे हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है और इनमें से 80 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस जिले में सामने आए हैं और तीन संक्रमित पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके परिवार के सदस्य के संपर्क में आए हुए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का हम पता लगा रहे हैं।
डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed