फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   five digree temprature three day

तीन दिन बाद धूप खिलने से पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, ठंड से मिली राहत

Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
five digree temprature three day
जिले में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम तीन डिग्री बढ़ा है। दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। कोहरे की वजह से सुबह के समय ज्यादा परेशानी हुई। आम जन-जीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाया। 11 बजे तक कोहरा बना रहा। उसके बाद धूप खिल गई। आसमान साफ होने पर तीन बजेे तक धूप बनी रही जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तीन डिग्री था बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम छह डिग्री पहुंच गया । इस प्रकार अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने पर मौसम में ठिठुरन कम हुई है। लोगों को कंपकंपी से राहत मिल गई। कोहरे को रबी की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। सरसों, गेेहूूं,जौ व मेथी की फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों के पौधे का सामान्य रूप से विकास एवं वृद्धि हो सकेगी। इसका आगे चलकर औसत पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुबह बीस मीटर से भी कम रही दृश्यता
बुधवार सुबह आसमान में गहरा कोहरा छाया रहा। करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे का प्रकोप रहा और दृश्यता 20 मीटर से भी कम आंकी गई। हालांकि सुबह करीब साढ़े 11 बजे धूप खिलने से कोहरा छटता चला गया और दोपहर 12 बजे तक मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में ये रहा तापमान में उतार-चढ़ाव
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
01 जनवरी- 17- 06
31 दिसंबर- 12- 03
30 दिसंबर- 12- 02
29 दिसंबर - 13 - 03
28 दिसंबर - 14 - 03
27 दिसंबर - 14 - 03
26 दिसंबर - 14 - 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed