{"_id":"660da405866d88896b014b64","slug":"fishes-in-bhagvis-pond-died-due-to-drainage-of-water-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115814-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पानी निकासी करने से भागवी के जोहड़ की मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पानी निकासी करने से भागवी के जोहड़ की मछलियां मरीं
Thu, 04 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सुंदरीकरण कार्य के लिए भागवी स्थित जोहड़ को खाली करने से काफी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालन करने वाले व्यक्ति ने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम और पंचायत विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता भागवी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह मछली पालन करता है। उसने मछली पालन के लिए ग्राम पंचायत से दो जोहड़ पांच साल के पट्टे पर लिए हुए हैं। मुकेश ने बताया कि पीपल वाले जोहड़ का सुंदरीकरण होना है और ठेकेदार ने बिना उसे सूचित किए जोहड़ को खाली कर दिया। इससे मछलियां मर गईं और उसे नुकसान हुआ।