{"_id":"6148d19a8ebc3e915c2ae0a8","slug":"first-to-third-classes-started-after-five-months-35-students-reached-charkhidadri-news-hsr6122630100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद लगी पहली से तीसरी की कक्षाएं, 35 फीसदी पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद लगी पहली से तीसरी की कक्षाएं, 35 फीसदी पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
कक्षा में पढ़ाई करवाता शिक्षक।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। करीब पांच माह बाद स्कूलों में पहली से तीसरी तक की कक्षाएं सोमवार को फिर से शुरू हो गई। पहले दिन स्कूल में पहुंचने को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता दिखी। शर्तें के मुताबिक स्कूलों में पहली से तीसरी तक के 50 फीसदी विद्यार्थी बुलाने का प्रावधान है। इसके मुताबिक पहले दिन जिले के स्कूलों में करीब 35 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। इसके दौरान स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जिले में 210 राजकीय प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें पहले से तीसरी तक के 10259 विद्यार्थी है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार को पहली से लेकर तीसरी तक की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई है। पहले दिन विद्यार्थियों में स्कूल जाने को लेकर काफी उत्सुकता दिखी। अभिभावक बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने पहुंचे। विद्यार्थी अपने साथ घर से ही पानी की बोतल व लंच बॉक्स लेकर आए। स्कूल पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर बच्चों के तापमान और अभिभावकों द्वारा दिए गए सहमति पत्र की जांच की गई। इसके बाद बच्चों को सामाजिक दूरी के साथ कक्षाओं में बैठाया गया। आधी छुट्टी के समय क्लास टीचर की निगरानी में विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया ताकि खाने-पीने की चीजों को आपस में शेयर न कर सकें। कक्षा इंचार्ज की ओर से छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों से अवगत कराया।
रेलवे गेट स्थित प्राइमरी स्कूल में पहुंचे 31 विद्यार्थी
सोमवार को शहर के रेलवे गेट स्थित प्राइमरी स्कूल में पहली से तीसरी कक्षा के 31 विद्यार्थी पहुंचे। इसी प्रकार बधवाना गेट सरकारी प्राइमरी स्कूल में 26 और राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल में इन तीनों कक्षाओं के 33 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल परिसर में बारिश से जलभराव बना हुआ है, जिससे विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन में लगानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
शिक्षक बोले : बच्चों की सुरक्षा पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
बौंद कलां के आदर्श स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की स्कूल में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनके खानपान व अन्य गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए अध्यापक की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। बधवाना गेट प्राइमरी स्कूल मुखिया सुनील देवी का कहना है कि पहले दिन इन विद्यार्थियों की संख्या ठीक रही है। अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। इन विद्यार्थियों को पढ़ाते समय विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है। इनके खानपान आदि भी नजर रखनी पड़ती है।
हमने स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए और अभिभावकों को भी हम इस संदर्भ में प्रेरित कर रहे हैं। पहले दिन प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ठीक रही।
जलधीर कलकल, खंड शिक्षा अधिकारी