{"_id":"689a2f8f25459bffc102bb27","slug":"first-time-cesarean-in-baundkalan-chc-in-30-years-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142505-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 30 साल में पहली बार बौंदकलां सीएचसी में हुई सिजेरियन डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 30 साल में पहली बार बौंदकलां सीएचसी में हुई सिजेरियन डिलीवरी
Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां सीएचसी में सिजेरियन से हुए बच्चे के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपते सीएमओ डॉ. जितें
फोटो 09
बौंदकलां सीएचसी में सिजेरियन से हुए बच्चे के परिजनों को जन्म प्रमाणपत्र सौंपते सीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार व एसएमओ डॉ. टीकाराम। स्रोत : विभाग
फोटो 10
सीएचसी के ओटी में नवजात बच्चे के साथ विशेषज्ञ। स्रोत : विभाग
- सिजेरियन डिलीवरी करने के लिए नागरिक अस्पताल से पहुंची टीम, महिला ने बेटे को दिया जन्म, भविष्य में भी गर्भवतियों को मिलेगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। 30 साल में पहली बार बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सिजेरियन डिलीवरी हुई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी कराने के लिए दादरी नागरिक अस्पताल से विशेषज्ञों की टीम वहांं पहुंची। बौंदकलां सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी सुविधा शुरू हो गई है। अब गर्भवतियों को दादरी मातृ-शिशु अस्पताल आने की जरूरत नहीं है।
जिले में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। तीनों पर ही सिजेरियन डिलीवरी सुविधा नहीं थी। अमर उजाला में 23 जुलाई के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इस संबंध में तीन सीएचसी में सिजेरियन की सुविधा नहीं...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। उस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग ने बौंदकलां सीएचसी से इसकी शुरुआत करने का दावा किया था।
सोमवार को सीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां गर्भवती की पहली सिजेरियन डिलीवरी कराई। खास बात यह है कि टीम में बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल रहे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से हायर किया गया है। उन्हें प्रति डिलीवरी चार्ज दिया जाएगा। वहीं, सीएमओ ने नवजात बच्चे के माता-पिता को उसका जन्म प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल अरोड़ा और डीपीएम संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- टीम में ये विशेषज्ञ रहे शामिल
टीम में बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. अंकित सिंगला, गाइनी के तौर पर डॉ. सविरा सेठी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. वेदपाल और आरोह शर्मा, ओटी असिस्टेंट पुनीत और सिस्टर सुनील समेत नर्सिंग ऑफिसर नीरज शामिल रहीं।
- 20 गांवों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब बौंदकलां सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी शुरू कर दी है। इसका लाभ सीएचसी के अधीन आने वाले करीब 20 गांवों को मिलेगा। अब इन गांवों की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए दादरी की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
- दो सीएचसी अब भी सुविधा से वंचित
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी सुविधा शुरू करना जिला स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय कदम है। अब इसी तर्ज पर गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जल्द से जल्द सिजेरियन डिलीवरी शुरू कर उनसे जुड़े करीब 40 और गांवों को राहत देनी चाहिए।
वर्सन
बौंदकलां सीएचसी में सोमवार से सिजेरियन डिलीवरी सुविधा शुरू हो गई है। सिजेरियन करने दादरी नागरिक अस्पताल से विशेषज्ञों की टीम वहां पहुंची। हमने जन्म के तुरंत बाद नवजात के माता-पिता को जन्म प्रमाणपत्र भी प्रदान कर दिया।
-डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी