फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First randomization of ballot unit, control unit and VVPAT done

Charkhi Dadri News: बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का किया पहला रैंडमनाइजेशन

Fri, 26 Apr 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
First randomization of ballot unit, control unit and VVPAT done
ईवीएम स्ट्रांग रूम पर लगे ताले पर लगी सील की जांच करतीं उपायुक्त मनदीप कौर और साथ में मौजूद अन्
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर की उपस्थिति में लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का पहला रैंडमनाइजेशन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का रैंडमनाइजेशन दर्शाया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने रैंडमनाइजेशन की संपूर्ण प्रक्रिया का अध्ययन किया और इस पर संतुष्टि जाहिर की। बैठक में बताया गया कि फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को अलॉट हुई हैं। रैंडमनाइजेशन में बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट दोनों की अलग-अलग सूची तैयार की गई है। यहां बता दें कि बैलेट यूनिट वह होती है जिस पर मतदाता बटन दबाकर मतदान करता है जबकि कंट्रोल यूनिट ड्यूटी कर रहे बूथ के चुनाव अधिकारी के नियंत्रण में होती है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रैंडमनाइजेशन प्रक्रिया के बाद जिला सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सूची के साथ ईवीएम को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी ईवीएम निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी और वहां इन पर उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिह्न प्रदर्शित किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों को भी पूरी व्यवस्था दिखाई जाएगी। उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे मौके पर जाकर इन मशीनों की जांच कर सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों को हलके के हिसाब से मशीनों की क्रम संख्या की सूची दे दी जाएगी ताकि वे अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर सके। मशीनों पर सील लगाने का कार्य भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईवीएम स्ट्रांग रूम की खुलवाई सील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में जिलास्तरीय ईवीएम स्ट्रांग रूम की सील खुलवाई और विधानसभा अनुसार ईवीएम व अन्य उपकरणों की छंटाई का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम से सबंधित कार्य संवेदनशील है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में संबंधित अधिकारी और एआरओ अपनी मौजूदगी में ही सारा काम करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed