फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First portable hospital ready, 250 D-type oxygen cylinders also arrived

पहला पोर्टेबल अस्पताल बनकर तैयार, 250 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
First portable hospital ready, 250 D-type oxygen cylinders also arrived
पोर्टेबल अस्पताल में लगे बेड। - फोटो : CharkhiDadri
पहला पोर्टेबल अस्पताल बनकर तैयार, 250 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंचे
विज्ञापन

8000 वर्ग फुट जगह पर स्थापित किया है 50 बेड की सुविधा वाला पोर्टेबल अस्पताल, इसी सप्ताह होगा उद्घाटन
अस्पताल में स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया विभाग ने की शुरू, वेंटिलेटर समेत सेमिफोलर बेड की भी सुविधा
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संसाधनों को मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में 50 बेड वाला जिले का पहला पोर्टेबल अस्पताल तैयार किया गया है। अस्पताल का उद्घाटन जल्द किया जाएगा और इसके मद्देनजर विभाग ने यहां स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी ओर विभाग के पास 250 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंच चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हर स्तर पर तैयारियों में जुटा है। प्रशासन की ओर से अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मद्देनजर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल स्थापित करवाया गया है। एमसीएस में आठ हजार वर्ग फुट जगह पर पोर्टेबल अस्पताल के भाग इंस्टॉल किए जा चुके हैं। फाउंडेशन की ओर से 26 आईसीयू बेड भी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले का पहला पोर्टेबल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें एक आईसीयू और तीन सामान्य वार्ड बनाए गए हैं। आईसीयू वार्ड में 8 बेड और 5 वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं हैं और सामान्य वार्डों में 14-14 बेड की व्यवस्था है। आईसीयू सहित सभी वार्डों में चिकित्सकों के लिए चैंबर भी बनाए गए हैं। वहीं नए 250 डी-टाइप सिलिंडर पहुंचने के बाद विभाग ने इनके वितरण की योजना तैयार कर ली है। इन्हें पीएचसी और सीएचसी पर भी भेजा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चार डॉक्टर्स समेत 38 सदस्यीय स्टाफ होगा नियुक्त
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गौरव भारद्वाज ने बताया कि पोर्टेबल अस्पताल में चार डॉक्टर्स के अलावा 38 सदस्यीय स्टाफ तैनात किया जाएगा। इनमें दस स्टाफ नर्स और 24 स्पोर्टिंग स्टाफ होगा। डॉक्टर्स की यहां शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। स्टाफ तैनाती की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी और इस पर काम अंतिम चरण में है।
- अब विभाग के पास 900 सिलिंडर उपलब्ध
कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी दूर कर ली है। हाल ही में 250 डी टाइप सिलिंडर पहुंचने के बाद कुल संख्या 900 हो गई है। विभाग के पास अब 500 डी-टाइप और 400 बी-टाइप सिलिंडर हैं।
- लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक बनाने की भी योजना
सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है और यहां 84 बेड पर इंटिग्रेटिड पाइपलाइन के जरिये ऑक्सीजन सुविधा दी जाएगी। इसके मद्देनजर विभाग की यहां लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक बनाने की भी योजना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसकी क्षमता 30 हजार लीटर तक संभव है। इस प्रक्रिया पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

वर्जन::
पोर्टेबल अस्पताल के पार्ट्स इंस्टॉल किए जा चुके हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। स्टाफ तैनाती की प्रक्रिया पर भी काम शुरू कर दिया गया है। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed