फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First in Government Primary School Govindpura district in Chief Minister's beautification competition

मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोविंदपुरा जिले में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
First in Government Primary School Govindpura district in Chief Minister's beautification competition
बाढड़ा। मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यकरण प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोविंदपुरा जिले में प्रथम रहा है। जिला शिक्षा विभाग, जिला वन विभाग, जिला बाल कल्याण विभाग व अतिरिक्त उपायुक्त चरखी दादरी की टीम ने संयुक्त रूप से इसका परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

स्कूल को प्रथम स्थान मिलने पर विद्यालय प्रबंध समिति के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और भरोसा दिलाया कि ग्राम वासी विद्यालय की प्रगति में हमेशा सहयोग के लिए अग्रसर रहेंगे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बाढड़ा जलधीर सिंह कलकल ने सौंदर्यकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर विद्यालय संचालक दारा सिंह सांगवान व भूपेंद्र सांगवान के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग हर वर्ष विद्यालय सौंदर्यकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतियोगिता करता है, जिसमें ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम आने वाले स्कूलों को इनाम देकर सम्मानित किया जाता है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल, मुख्याध्यापक बंता सिंह, प्राथमिक अध्यापक दारा सिंह, भूपेंद्र, प्रदीप, देवीराम, दिलबाग सिंह, रामनिवास, समिति प्रधान सुनीता, कमलेश, गणेश पूनिया, सूबे सिंह, रामचंद्र, राजमल पायल, बलवान सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed