फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First demanded five lakh extortion, then firing outside the hotel operator's house

पहले मांगी पांच लाख की रंगदारी, फिर होटल संचालिका के घर के बाहर की फायरिंग

Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
First demanded five lakh extortion, then firing outside the hotel operator's house
मौके पर जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम। - फोटो : CharkhiDadri
शहर निवासी एक होटल संचालिका के घर के बाहर बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। जैन मोहल्ला निवासी होटल संचालिका ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है और वीरवार को वह इस मामले को लेकर रोहतक आईजी से भी मिली। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि चार दिन पहले फोन पर उसके नौकर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और फोन करने वाले शख्स ने न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुुलिस को दी शिकायत में जैन मोहल्ला निवासी उषा जांगड़ा ने बताया कि बुधवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए। उनमें से एक युवक बाइक से नीचे उतरा और उक्त युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वह उठीं और सीसीटीवी फुटेज जांची तो बाइक सवार दो युवक घर के बाहर खड़े मिले। इसके तुरंत बाद उषा ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। दस मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

उषा ने बताया कि बदमाश जाने से पहले दो खोल भी अपने साथ ले गए, जबकि एक खोल पुलिस ने उनके घर के बाहर से बरामद किया। उषा ने बताया कि करीब चार दिन पहले उसके नौकर से एक शख्स ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उक्त शख्स ने नौकर को उसकी मालकिन को मारने की धमकी दी थी। उषा ने बताया कि पांच लाख रुपये न देने पर उसके घर पर फायरिंग की गई। वहीं, रात दो बजकर 11 मिनट पर सूचना मिलने के दस मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात डीएसपी बली सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। वीरवार शाम एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के होटल में पहले पकड़ा जा चुका सैक्स रैकेट
शिकायतकर्ता उषा जांगड़ा के होटल और स्पा सेंटर में पहले सैक्स रैकेट पकड़ा जा चुका है। पहले वह दिल्ली बाईपास पर होटल चलाती थीं और इसके बाद उन्होंने ढाणी फाटक के समीप स्पा सेंटर खोला था। अब वह महेंद्रगढ़ चौक के समीप होटल चला रही हैं। सैक्स रैकैट का खुलासा होने पर उषा जांगड़ा के खिलाफ भी किस दर्ज है।
मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हमें मौका से एक खोल मिला है। जल्द ही फायरिंग के आरोपियों को हम गिरफ्तार कर लेंगे।
- भीम सिंह, एएसआई, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed