फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First 12 thousand purchases, then one lakh jewelery cleared

पहले 12 हजार की खरीदारी, फिर एक लाख के गहने कर दिए साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
First 12 thousand purchases, then one lakh jewelery cleared
दुकान में गहने देखते हुए दोनों महिलाएं और व्यक्ति। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। झोझूकलां स्थित एक स्वर्णकार के यहां गहने खरीदने के बहाने दो महिलाएं और एक व्यक्ति एक लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित स्वर्णकार ने मामले की शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंदेनी निवासी जगदीश प्रसाद सोनी ने बताया कि उसके बेटे लोकेश की झोझूकलां डाकखाना के समीप दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति के साथ दो महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंची। उन्होंने कान की बाली और टॉपस के डिजाइन दिखाने को कहा। इसके बाद लोकेश ने दुकान में रखे कानों के तैयार गहने उन्हें दिखा दिए। उन गहनों में से उन्होंने करीब 12 हजार रुपये कीमत का एक गहना खरीद लिया और रुपये देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

उन तीनों के जाने के बाद जब लोकेश ने अपने गहने संभाले तो एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टॉपस और तीन सोने के टॉपस कम मिले। इसके बाद जब लोकेश ने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी गहने चोरी करने नजर आए। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना और शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed