फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Firing outside SPO's house, goods also broken

एसपीओ के घर के बाहर की फायरिंग, सामान भी तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Firing outside SPO's house, goods also broken
बाढड़ा। भांडवा निवासी पूर्व सैनिक एवं फिलहाल पुलिस विभाग में तैनात एसपीओ के घर के बाहर फायरिंग करने के साथ सामान से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भांडवा निवासी राज कुमार ने बताया कि वो बीएसएफ से रिटायर्ड है और फिलहाल पुलिस विभाग में बतौर एसपीओ कार्यरत है। राज कुमार ने बताया कि सोमवार को वो घर में लेटा हुआ था और उसी दौरान उसे मकान के बाहर फायरिंग होने की आवाज सुनाई दी। जब उसने उठकर देखा तो सफेद रंग की कार में सवार कुछ लोग उनके घर का मेन गेट खोलकर अंदर आ गए। उक्त लोगों ने वहां रखा सामान तोड़ दिया और उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। राज कुमार ने बताया कि इससे पहले गत 19 सितंबर को भी उसे फोन पर धमकी मिली थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed