फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   firing in two groups

Charkhi Dadri News: बिरही कलां में दो पक्षों के विवाद में फायरिंग, चार खोल बरामद

Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
firing in two groups
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दो पक्षों में पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। सदर थाना पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरहीकलां गांव निवासी दो पक्षों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक बार पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मामला दर्ज करवा चुके हैं। इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है। उनके विवाद का कारण गली में ट्रैक्टर खड़ा करना है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब सवा तीन बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। हमले में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन, गोली दीवार में जा लगी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे दूसरे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मौके से चार खोल बरामद किए गए। पुुलिस ने इस संबंध में मिली शिकायत पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed