फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fireworks on Diwali put poison in fire, pollution at serious level

दिवाली पर हुई आतिशबाजी से फिजाओं में घुला जहर, गंभीर स्तर पर प्रदूषण

Mon, 16 Nov 2020 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fireworks on Diwali put poison in fire, pollution at serious level
Fireworks on Diwali put poison in fire, pollution at serious level - फोटो : CharkhiDadri
दिवाली पर प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया। रविवार को जिले में प्रदूषण गंभीर स्तर पर रहा। प्रशासन के आतिशबाजी पर रोक लगाने के बावजूद शहर में दिवाली को देर रात तक पटाखे जलाए। जिले में पाबंदी के बावजूद पटाखा बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एक्सप्लोजिव एक्ट 1884 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा पटाखे जलाने वाले किसी पर भी कार्रवाई नहीं की गई। गनीमत यह रही कि आतिशबाजी के दौरान इस बार झुलसने का एक भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

दिवाली के चलते पिछले एक सप्ताह से आतिशबाजी का दौर चल रहा था। शुक्रवार को छोटी दिवाली और शनिवार को बड़ी दिवाली के चलते पटाखाबाजी में और वृद्धि हुई जबकि जिला उपायुक्त ने आतिशबाजी और पटाखा बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद जिले में कुछ जगहों पर पटाखों की चोरी-छिपे बिक्री की गई। गांव रावलधी में एक व्यक्ति दुकान पर स्टाल लगाकर पटाखे बेचता पाया गया। उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 14.800 किलोग्राम पटाखे आरोपी से बरामद किए है। इनमें चक्री, रॉकेट, ड्रेगन फाइट मार्का के बॉम्ब, फुलझड़ियों समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। आरोपी कृष्ण के खिलाफ 188 और 9 (ख) एक्सप्लोजिव एक्ट 1884 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- पिछले साल से कम हुई आतिशबाजी, नहीं लगी कहीं आग
प्रशासन की पाबंदी के चलते इस बार आतिशबाजी पिछले साल की तुुलना में कम हुई। सकारात्मक बात यह रही कि इस बार जिले में पटाखों के चलते कहीं भी आग की घटना नहीं हुई। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले साल दिवाली पर 20 से अधिक जगहों पर आग लगी थी। इस बार दमकल विभाग की पांच टीमें इसके चलते मुस्तैद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 से 30 मिनट में ठीक किए बिजली निगम की टीमों ने फाल्ट
दिवाली पर शहर में बिजली आपूर्ति पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रही। करीब दस जगहों पर शहर में बिजली फॉल्ट आए जिन्हें फॉल्ट रिमूविंग टीमों ने पंद्रह से 30 मिनट के अंदर ठीक कर दिया। शहर के 12 में से ज्यादातर फीडरों में दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed