{"_id":"683dff0bc945f8361b0716e2","slug":"fire-in-truck-driver-burnt-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138107-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शराब से भरे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शराब से भरे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला
Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों में झुलसा ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152-डी पर झींझर गांव के पास एक खड़े ट्रक से सोमवार की शाम को शराब की पेटियों से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में शराब से भरे ट्रक में आग लग गई। इसमें शराब से भरे ट्रक का चालक भिवानी जिले के गांव बड़सी निवासी सुभाष (46) जिंदा जल गया। बौंंदकलां थाना पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष सोमवार को नासिक से कैंटीन की शराब लेकर हिसार कैंट जा रहा था। इसी बीच जब सुभाष एनएच 152-डी पर झींझर गांव के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े एक ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही शराब भरे ट्रक में आग लग गई।
अचानक पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक सुभाष को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिला। वह ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया।
वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डीएसपी दिनेश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी, बौंदकलां थाना सतबीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। सोमवार को पीजीआई में बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।