फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire in the cotten mill

शार्ट सर्किट से मिल में लगी आग, एक हजार क्विंटल कपास जली

Fri, 13 Nov 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in the cotten mill
कपास की ढेरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी और श्रमिक। - फोटो : CharkhiDadri
चिड़िया रोड स्थित कॉटन मिल में रखी कपास में वीरवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। मिल में करीब 12 हजार क्विंटल से अधिक सरकारी और निजी कपास थी। सरकारी कपास तो आग की चपेट में आने से बच गई जबकि चार हजार क्विंटल निजी कपास में से करीब एक हजार क्विंटल जल गई। घटना में मिल संचालक को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ और दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चिड़िया रोड स्थित कॉटन मिल में वीरवार दोपहर करीब सवा तीन बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कपास में आग फैलने पर मिल संचालक और कर्मचारियों को घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। आग की खबर मिलते ही दादरी दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंची। इन टीमों ने आग को बुझाने के लिए दो-दो फेरे लगाए। वहीं, नारनौल और भिवानी से भी दमकल विभाग की एक-एक गाड़ी पहुंची। शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। मिल संचालक कृष्ण मकड़ानिया ने बताया कि यहां उनकी करीब चार हजार क्विंटल कपास रखी थी जिसमें से करीब एक हजार क्विंटल आग की भेंट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। मिल संचालक ने बताया कि सीसीआई की करीब आठ हजार क्विंटल कपास भी उनकी मिल में थी जो समय रहते आग पर काबू पाने के चलते बच गई।
विज्ञापन

सरकारी कपास को आग की घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग से मिल संचालक की कपास जली है। -शिवनंदन बाघेल, परचेज मैनेजर, सीसीआई।
आग की सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते टीमों ने आग को बुझा दिया वरना नुकसान और ज्यादा हो सकता था। -सुरेश कुमार, अधिकारी, दमकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed