{"_id":"63f235d61c78a367610fd7cf","slug":"fire-breaks-out-in-house-due-to-short-circuit-cash-and-goods-burnt-charkhidadri-news-c-21-1-60432-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी और सामान जला
Sun, 19 Feb 2023 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
गांव गोपी में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग से जला सामान। संवाद
बाढड़ा। गांव गोपी में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग में 66 हजार रुपये, जेवरात व घरेलू सामान जल गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वहीं, मकान मालिक ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
गांव गोपी निवासी मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित मकान के बाहर सो रहा था। उसी दौरान सुबह घर के अंदर लगी आग का पता चला। अनिल कुमार ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।
अनिल ने बताया कि आग से कमरे में रखा फ्रीज, अलमारी, बेड, ड्रेसिंग टेबल, संदूक, मिक्सी, 66 हजार रुपये व जेवरात भी जल गए। इतना ही नहीं आग से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।