फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fire accidenet in boundkka

घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान हुआ राख

Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fire accidenet in boundkka
बौंद कलां में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : CharkhiDadri
बौंदकलां कस्बे के वार्ड एक में सोमवार सुबह बंद घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा घरेलू सामान और नकदी जल चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

वार्ड एक निवासी रोहतास अपनी पत्नी सुषमा और बड़ी बेटी के साथ सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए चला गया था। कुछ लोगों ने रोहतास के घर से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया, तो पड़ोसियों ने ताला तोड़कर देखा तो आग की लपटें उठ रही थीं। पड़ोसियों ने बाल्टी आदि से पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक घरेलू सामान जल चुका था। पीड़ित रोहतास ने बताया कि घर में आग लगने से बिस्तर, अनाज, रसोई का सामान, सिलाई मशीन, टीवी, फ्रीज, इंवर्टर, बैट्री और 15 हजार रुपये जल गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे गांव के मौजिज व्यक्ति गोबिंद सिंह ने कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। इस दौरान गोबिंद सिंह ने भी सहायता के तौर पर पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed