फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fire accidenet

शार्ट सर्किट से दो जगहों पर लगी आग, छह एकड़ में खड़ी फसल राख्

Wed, 31 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
fire accidenet
गांव श्यामकलां में शार्ट-सर्किट से जली गेंहू की फसलें। - फोटो : CharkhiDadri
फसल कटाई का सीजन शुरू होते ही खेतों में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। मंगलवार को जिले में दो जगहों पर शार्ट सर्किट से आग लगने के मामले सामने आए हैं। बाढड़ा उपमंडल के श्यामकलां निवासी एक किसान की दो एकड़ गेहूं की फसल और मैहड़ा निवासी दो किसानों की चार एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसान ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की मांग करते हुए बाढड़ा तहसीलदार और थाने में शिकायत दी है और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव श्यामकलां निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका खेत गांव के समीप है और खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। मंगलवार सुबह ट्रांसफर से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी और आग लग गई। हवा के झोंके के साथ आग फैल गई। आग की सूचना मिलते ही काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, मौके पर फसल कटाई में जुटे किसानों व श्रमिकों ने द्वारका बिजली सब स्टेशन में फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। किसानों ने ट्रैक्टर से फसल को रौंदकर और पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि एक एकड़ की फसल उसकी आग से नष्ट हो गई, जबकि एक एकड़ की आग फैलने से रोकने के लिए उसे नष्ट करनी पड़ी। महेंद्र सिंह, परमानंद, राजबीर सिंह, राजेश कुमार, सत्यवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, योगेंद्र सिंह आदि ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार बंसीलाल व थाना प्रभारी बीरसिंह को शिकायत देकर आग के कारणों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहड़ा में भी किसानों ने अपने स्तर पर बुझाई आग
मैहड़ा गांव निवासी सुरेंद्र और राजपाल की गेहूं की फसल भी आग लगने से नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते निकली चिंगारी से खेत में आग लगी। आग फैलती देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। किसानों ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता उनकी चार एकड़ की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed