फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   FIR will be registered against those who cut illegal colonies

अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:20 AM IST
सार

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद व जिला नगर योजनाकार विभाग के क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों और अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। इसमें संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकार के नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
FIR will be registered against those who cut illegal colonies
कार्यालय में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक लेते उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

चरखी दादरी। अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। वीरवार को आयोजित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद व जिला नगर योजनाकार विभाग के क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों और अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। इसमें संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकार के नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्य को बगैर अनुमति एवं विभागीय कार्रवाई पूरी किए बिना करता है तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर योजनाकार नीलम शर्मा को निर्देश दिए कि वे अवैध कॉलोनी काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न लेने के लिए जागरूक करें। उपायुक्त ने कहा कि नगर योजनाकार अधिकारी अवैध निर्माण के तोड़ने का शेड्यूल जारी करें। नगर योजनाकार विभाग हर माह किए गए सर्वे और अवैध निर्माण को तोड़ने का वीडियो और फोटो सहित अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को जरूर भेजें। उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुमनलता को निर्देश दिए कि शहर में बिना नक्शा पास करवाए चल रहे रिजोर्ट को नोटिस देकर उनको सील करें। नागरिकों को बताया जाए कि भवन बनाने की सरकारी प्रक्रिया पूरी करवाना आवश्यक है, तभी दादरी शहर का सुनियोजित ढंग से विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में दादरी के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, डीएसपी बली सिंह, जिला नगर योजनाकार अधिकारी नीलम शर्मा, जिला न्यायवादी एके जागलान, नायब तहसीलदार अंकित, सचिव प्रशांत पारासर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed