फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   finance company worker suicide

Charkhi Dadri News: फाइनेंस कर्मचारी ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
finance company worker suicide
हंसावास कलां निवासी युवक के परिजनों ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। गांव हंसावास कलां में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद युवक की चारपाई से एक सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर परिजनों ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता धूप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका 25 वर्षीय भतीजा विकास टीवीएस कंपनी में फाइनेंस का काम करता था। शनिवार शाम तक जब विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, उसका फोन बंद मिला। बाद में उन्होंने विकास की तलाश की तो वह पास वाले कमरे में मृत मिला।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में उन्होंने कमरे की जांच की तो चारपाई पर बिस्तर के नीचे एक रजिस्टर व उसका फोन मिला। फोन बंद था। रजिस्टर चेक करने पर एक सुसाइड नोट निकला। जब उन्होंने नोट को पढ़ा तो उसमें विकास जांगड़ा व मुकेश के साथ पैसों का लेनदेन और धमकी देने के बारे में लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन दोनों व्यक्तियों के नाम हैं, उन्होंने पहले विकास से 50 हजार रुपये लिए और वापस मांगने पर धमकी दी। इसके बाद दो लाख रुपये लिए। परिजनों का आरोप है कि उक्त दोनों ने बार-बार पैसे लेकर उसे परेशान किया है। उनकी धमकियों से तंग आकर ही विकास ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed