फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   File for changing two thousand street lights was not approved, proposal in cold storage

दो हजार स्ट्रीट लाइट बदलने की फाइल को नहीं मिली रही मंजूरी, प्रपोजल ठंडे बस्ते में

Sun, 30 May 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
File for changing two thousand street lights was not approved, proposal in cold storage
चरखी दादरी। आठ माह से शहरवासी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा तैयार किया गया दो हजार लाइटें बदलवाने का प्रपोजल ठंडे बस्ते में है। हेड ऑफिस से अब तक इस फाइल को स्वीकृति नहीं मिली है और नप अधिकारियों के कई रिमाइंडर देने के बाद भी स्थिति जस की तस है। इस बार ये लाइटें सरकार सीधे तौर पर कंपनी से अनुबंध करके लगवाएगी।
विज्ञापन

शहर में काफी संख्या में पुरानी तकनीकी की स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं जो अक्सर खराब रहती हैं। वहीं, पुरानी लाइटों होने से बिजली भी ज्यादा मात्रा में खपत होती है। यह पुरानी लाइटें सोडियम पर आधारित हैं। इनकी क्षमता 72 वॉट तक ही है। इस समय शहर में कुल छह हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से आधी कई वर्षों पुरानी हैं। इनमें से काफी संख्या में खराब हैं। किसी के स्विच खराब हैं तो कही पर तारें टूट जाती हैं। बारिश में तो ये बिलकुल जवाब दे जाती हैं। लटकते स्विच से बिजली करंट का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

30 और 45 वॉट की लगनी है एलईडी
नगर परिषद की ओर से शहर के सभी 21 वार्डों में गलियों व सड़क पर दो हजार लाइटें बदली जाएंगी। यहां अब सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। इनकी जगह अब 30 व 45 वॉट की एलइडी लगाई जानी हैं। इससे बिजली की बचत के अलावा बिल राशि भी कम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह से सरकार को भेज रखी है डिमांड
नगर परिषद ने करीब आठ माह पूर्व दो हजार एलइडी लाइटों की डिमांड भेजी कर रखी है। पहले तो सरकार नगर परिषद के माध्यम से लाइटें लगवा लेती थी अब सरकार किसी एजेंसी एवं कंपनी के माध्यम से खुद लाइटें लगवाएगी।
पुरानी कॉलोनियों में भी खल रही लाइटों की कमी
शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जो 30 से 35 साल से आबाद हैं, लेकिन उनमें लाइटें व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे मेें नगर परिषद को शहर के लाल डोरा की सीमा बढ़ाकर इस अवैध एरिया को भी परिषद में शामिल करने की जरूरत है। इन कॉलोनियों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसे लेकर पार्षद भी काफी समय से मांग करते आ रहे हैं।

वर्जन::
नगर परिषद कार्यालय ने डिमांड भेज रखी है। जैसे ही सरकार की ओर से ऑर्डर जारी होंगे। शहर में खराब एवं पुरानी लाइटों को बदलवा दिया जाएगा। प्रतिदिन दिन खराब होने वाली लाइटों को ठीक करवा दिया जाता है।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed