फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fighting between father and son, also accused of snatching Rs 1.50 lakh

Charkhi Dadri News: पिता-पुत्र से मारपीट, 1.50 लाख रुपये छीनने का भी आरोप

Mon, 13 Nov 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fighting between father and son, also accused of snatching Rs 1.50 lakh
 सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल मनोज के बयान दर्ज करता पुलिसर्मी। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन

हीरा चौक क्षेत्र निवासी एक दुकानदार और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावर उनसे डेढ़ लाख रुपये छीन ले गए। घायल पिता-पुत्र का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिटी थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मनोज ने बताया कि रामलीला मैदान रोड के मोड़ पर उसका किराना स्टोर है। दिवाली की रात करीब 9 बजे चार-पांच युवक उसकी दुकान पर आए और उधार में सिगरेट का पैकेट व अन्य सामान मांगने लगा। मनाेज ने बताया उसने सामान उधार देने से मना कर दिया। इस बात पर उक्त युवकों से कहासुनी हो गई। उस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि इसके बाद जब वो रात करीब 10 बजे अपने बेटे पीयूष के साथ दुकान बंद करके घर जाने लगा तो रास्ते में उक्त युवकों ने उन्हें रोक लिया और दोनों की पिटाई कर दी। घायल पिता-पुत्र के अनुसार आरोपी उनसे डेढ़ लाख रुपये छीन ले गए। मामले की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed