फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fifth merit list released for admission in ITI, 79 seats allotted in Rawaldhi Institute

आईटीआई में दाखिला के लिए पांचवी मेरिट सूची जारी, रावलधी संस्थान में 79 सीटें हुई अलॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fifth merit list released for admission in ITI, 79 seats allotted in Rawaldhi Institute
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए सोमवार को पांचवीं मेरिट सूची जारी कर दी गई है। लिस्ट में शामिल आवेदक अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले सकते हैं। पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर दाखिला लेने की अंतिम तारीख छह अक्तूबर है और इस सूची में 79 आवेदकों को विभिन्न ट्रेड में सीट अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन

शुरूआती चार मेरिट सूची के बाद जिले के कई आईटीआई में सीटें रिक्त रह गई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कौशल विभाग ने पांचवीं मेरिट सूची जारी की है। इसके साथ बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए छठीं मेरिट सूची के लिए नए सिरे से पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया है। इसमें कोई भी दाखिला लेने का इच्छुक विद्यार्थी नए सिरे से अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तारीख आठ अक्तूबर है।
विज्ञापन

प्लंबर, कारपेंटर व वेल्डर ट्रेड में दस या इससे ज्यादा सीटें हुई अलॉट
रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई में पांचवीं मेरिट सूची में प्लंबर, कारपेंटर व वेल्डर की ट्रेड में दस या दस से ज्यादा सीटें अलॉट हुई हैं। प्लंबर ट्रेड में 11 आवेदकों को सीट अलॉट की गई है। वहीं कारपेंटर व कोपा ट्रेड में दस-दस आवेदकों को सीट अलॉट की गई है। इसी प्रकार वेल्डर ट्रेड में भी दस आवेदकों को सीट अलॉट की गई है जबकि पहली चार मेरिट सूची में कोपा ट्रेड को छोड़कर बाकि ट्रेड में काफी सीटें रिक्त थीं। इनकी तरफ आवेदकों का कम ही रुझान देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छठीं सूची में हो सकते हैं शामिल
आईटीआई में दाखिला के लिए एक अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन के लिए नए सिरे से ऑनलाइन पोर्टल को खोल दिया गया है। यह पोर्टल आठ अक्तूबर तक खुला रहेगा। एक से तीन अक्तूबर तक नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले आवेदकों को पांचवीं मेरिट सूची में शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि पांचवीं सूची में पहली चार मेरिट सूची में सीट अलॉट न होने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी गई है। छठीं मेरिट सूची में सभी आवेदकों को एक समान अवसर दिया जाएगा।
- ये है रावलधी आईटीआई की सीटों की स्थिति
ट्रेड- कुल सीटें- पांचवी लिस्ट में सीट अलॉट हुई
1. कारपेंटर -48-10
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल( दोनों मोड)-48-4
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट( कोपा की दोनों ट्रेड) -72-10
4. मैकेनिक डीजल(दोनों मोड)-48-3
5. कॉस्मेटोलॉजी-24-0
6. पेंटर जनरल-20-3
7. ड्राफ्टमैन सिविल-24-4
8. प्लंबर-48-11
9. ड्रेस मेकिंग-20-1
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-4
11. इलेक्ट्रिशयन-40-2
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-5
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-2
14. टर्नर-40-8
15. फिटर-40-0
16. वेल्डर-40-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed