फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fifth accused of assaulting electricity corporation and police personnel arrested

Charkhi Dadri News: बिजली निगम और पुलिस कर्मियों से मारपीट का पांचवां आरोपी काबू

Wed, 16 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of assaulting electricity corporation and police personnel arrested
चरखी दादरी। बिजली निगम और पुलिस कर्मचारी के साथ झोझूकलां के बिजलीघर में मारपीट करने मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी मैहड़ा निवासी जयवीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया और वहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सिरसा के भारुखेड़ा निवासी प्रदीप झोझूकलां बिजलीघर में शिफ्ट अटेंडेंट (एसए) हैं।
विज्ञापन

एसए प्रदीप ने पुलिस को बताया था कि वह और बेरला निवासी विक्रम नौ अप्रैल को दोनों अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे कुछ अनजान व्यक्ति शराब के नशे में बिजलीघर में घुस आए। उन्हाेंने स्वयं को मैहड़ा गांव का निवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बिजली असावरी एपी के बारे में पूछने लगे और कहा कि एसडीओ और एक्सईएन से उनकी बात हो चुकी है। इसके बावजूद गांव के फीडर में बिजली नहीं छोड़ी गई। प्रदीप और विक्रम ने उन लोगों से कहा कि अधिकारियों के आदेश आने पर आपके क्षेत्र की बिजली चालू कर देंगे। इससे नाराज लाेगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वह उनके साथ मारपीट और अभद्रता करने लगे। प्रदीप ने लाइनमैन के माध्यम से घटना की सूचना थाने में दी।

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने हवलदार को पीट दिया। पुलिस ने चार लोगों को काबू किया। इनमें संदीप, राजेश, संजय और मनजीत शामिल थे। घायल बिजली कर्मी प्रदीप, विक्रम और हेड कांस्टेबल सचिन ने अस्पताल में मेडिकल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed