फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fetal gender examination was being done in Jhajjar's clinic, Dadri health department caught a broker

झज्जर के क्लीनिक में हो रही थी भ्रूण लिंग जांच, दादरी स्वास्थ्य विभाग ने एक दलाल को पकड़ा

Mon, 15 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fetal gender examination was being done in Jhajjar's clinic, Dadri health department caught a broker
मौके पर पकड़े गए दलाल को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
दादरी स्वास्थ्य विभाग ने झज्जर के एक क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने एक दलाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में चिकित्सक और दो दलालों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में आदमपुर की सरपंच का पति भी शामिल है, जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। भ्रूण लिंग जांच के लिए दलालों ने डिकोय से 80 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि झज्जर स्थित श्वेता नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग जांच होती है। बलाली निवासी महेश और आदमपुर सरपंच के पति रवि की वहां सांठगांठ है। वे गर्भवती महिलाओं को भ्रूण जांच के लिए वहां लेकर जाते हैं। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकोय तैयार किया। शनिवार दोपहर डिकोय और उसके परिजनों को दलाल महेश ने बस स्टैंड पर बुलाया और उनकी गाड़ी में सवार होकर भ्रूण लिंग जांच के लिए झज्जर के श्वेता नर्सिंग होम ले गया।
विज्ञापन

नर्सिंग होम पर पहुंचने से पहले दलाल महेश के दूसरे साथी आदमपुर सरपंच प्रतिनिधि रवि ने एचडीएफसी बैंक के सामने डिकोय के परिजनों से भ्रूण लिंग जांच के बदले 80 हजार रुपये लिए। नर्सिंग होम पर भ्रूण लिंग जांच होते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने दबिश दे दी। टीम ने दलाल महेश को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दलाल महेश को लेकर दादरी पहुंची। देर रात ही सिटी थाने में महेश, रवि और डॉक्टर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जाएगी। उसके बाद पता चल सकेगा कि वे कितने समय से गैरकानूनी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने तैयार की रूपरेखा, एसडीएम रहे साथ
गिरोह का पर्दाफाश करने की रूपरेखा डीसी राजेश जोगपाल ने तैयार की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम के साथ एसडीएम विरेंद्र सिंह को भी भेजा। सूत्रों के अनुसार डीसी के स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी सूरत में गैरकानूनी काम करने वाला चिकित्सक और दलाल हाथ से निकलने नहीं चाहिए।
डीसी राजेश जोगपाल के मार्गदर्शन में हमारी टीम ने भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चिकित्सक और दो दलालों के खिलाफ हमने दादरी सिटी थाने में केस दर्ज करवा दिया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर डॉक्टर दीपक, बलाली निवासी महेश और आदमपुर निवासी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो और आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed