{"_id":"6a95d3c0702fe0c2e5005ef2","slug":"female-students-showcased-their-talent-in-kho-kho-running-and-long-jump-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159745-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खो-खो, दौड़ और लंबी कूद में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खो-खो, दौड़ और लंबी कूद में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 01 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक।
- फोटो : 1
झोझू कलां। महिला महाविद्यालय झोझू कलां में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिली। तीन दिवसीय खेल आयोजन के पहले दिन 28 अगस्त को खो-खो, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दूसरे दिन 29 अगस्त को कबड्डी और फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तीसरे और अंतिम दिन 30 अगस्त को रस्साकशी, बास्केटबाल और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाली तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज पाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी तथा अन्य छात्राओं को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। स्पोर्ट्स कन्वीनर डॉ. पूनम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष रितु सांगवान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।