{"_id":"6aad8f7b6fc53bf57a0cb13f","slug":"bar-association-office-bearers-took-the-oath-of-office-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-160537-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शपथ समारोह में मौजूद न्यायाधीश व अधिवक्ता।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी बार एसोसिएशन के चुने गए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज डीआर चालिया ने सहभागिता की। बतौर विशिष्ट अतिथि एडीजे तरणजीत कौर व सतीश कुमार, एसीजेएम प्रवीण कुमार, सीजीएम निधि सोलंकी, संजीव काजला, एसीजेएम जैड खान, अध्यक्ष कंज्यूमर फोरम मंजीत नरियाल, जेएमआईसी लक्ष्य गर्ग, रजत अरोड़ा और अन्नू मौजूद रहे।
इस दौरान बार प्रधान बलजीत सांगवान, उपप्रधान प्राची सांगवान, सचिव नवीन धवन, सह सचिव नीतू, खजांची मोनू अग्रवाल, पुस्तकालय इंचार्ज संता सिंह को शपथ दिलाई गई। चुनाव समिति सदस्य पवन बंसल,ओमप्रकाश सांगवान और ओमप्रकाश पंवार ने शपथ दिलाई। बार पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं ने जो विश्वास उन पर जाहिर किया गया है उसे कार्यों के रूप में करने का प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं को साथ लेकर प्रशासन और न्यायिक प्रशासन के साथ कामकाज किया जाएगा।