फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Female doctor convicted in death after delivery case

Charkhi Dadri News: डिलीवरी के बाद मौत मामले में महिला चिकित्सक दोषी करार

Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Female doctor convicted in death after delivery case
चरखी दादरी। अप्रैल 2014 में डिलीवरी के दौरान हुई महिला की मौत मामले में जेएमआईसी मीनाक्षी की कोर्ट ने आरोपी महिला चिकित्सक को दोषी करार दिया है। शनिवार को महिला चिकित्सक को दो साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। जुर्माना न भरने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घिकाड़ा रोड निवासी बलबीर ने अपनी बेटी रेखा की शादी हिसार जिले के गांव मेहंदा में की थी। गर्भावस्था के दौरान रेखा का शहर स्थित तरुणा अस्पताल में उपचार चला। 28 अप्रैल 2014 को रेखा की डिलीवरी हुई। इसके बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे लाकड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कुछ देर बाद रेखा की तबीयत भी बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी ने निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. तरुणा पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इस आधार पर 30 जुलाई 2015 को सिटी थाने में धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में शनिवार को कोर्ट ने आरोपी चिकित्सक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed