फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   feeder transformer deteriorate

Charkhi Dadri News: रावलधी फीडर में धमाके के बाद ट्रांसफार्मर खराब, बिजली हुई गुल

Fri, 03 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
feeder transformer deteriorate
कर्मचारियों को निर्देश देते पावर हाउस पहुंचे एक्सईएन अविनाश यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रावलधी फीडर में बुधवार की रात 10 बजे आग लगने व तेज धमाके के बाद रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में रखे 16/20 एमवीए 132/11 किलोवाट (केवी) पावर ट्रांसफार्मर में करंट की मात्रा बढ़ गई और वह खराब हो गया। इस कारण शहर के 8 फीडर बंद हो गए।
इसका असर यह हुआ कि पूरा शहर व आसपास के 3 गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर रात डेढ़ बजे हिसार की मीटर एंड प्रोटेक्शन टीम पावर हाउस पहुंची और निरीक्षण के बाद इसे रेड फेज फाल्ट घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगने में 2-3 दिन तक का समय लग सकता है, तब तक बिजली आपूर्ति के लिए अस्थायी तौर पर साथ लगते पावर हाउस से आपूर्ति की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार रात 10 बजे चंपापुरी स्थित रावलधी फीडर में अचानक खराबी आ गई। इसके बाद उसमें आग लग गई फिर धमाका हो गया। इससे शहर की 70 प्रतिशत बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे हिसार से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने बताया कि फीडर में लगी आग और धमाके का असर यह रहा कि पावर ट्रांसफार्मर की क्वाइल जल गई। इसके बाद शहर के सभी आठ फीडरों ने काम करना बंद कर दिया।
पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद घसोला पावर हाउस से जुड़े हीरा चौक, नई अनाज मंडी व नागरिक अस्पताल के पीछे स्थित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी शहर व गांव रावलधी, समसपुर व ढाणी फोगाट में बिजली गुल हो गई।

बिजली निगम के एक्सईएन अविनाश यादव ने बताया कि खराबी का पता चलते ही हांसी में रखे इतनी ही क्षमता के ट्रांसफार्मर को मंगवाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर लगने और चालू होने में दो दिन तक का समय लग सकता है, तब तक उपभोक्ताओं को संयम बरतना होगा।
एक्सईएन ने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति के लिए घसोला, मोरवाला, आरडी-0 और चरखी द्वितीय पावर हाउस से शहर के लिए अस्थायी तौर पर बिजली मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed