{"_id":"6118061b8ebc3ee05979e429","slug":"fed-up-with-the-disease-the-woman-swallowed-poison-died-charkhidadri-news-hsr6088994119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर महिला ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर महिला ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बीमारी से तंग आकर शनिवार सुबह अचीना निवासी एक महिला ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। अचीना ताल चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार अचीना निवासी कमलेश (56) करीब छह माह से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार उसे पथरी थी। बीमारी से आहत होकर शनिवार सुबह उसने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को मामले का पता चला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर अचीना ताल चौक से पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल धन प्रकाश ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
फोटो 05
महिला के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाही करती पुलिस।