फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fear of thieves in Charkhi Dadri

चरखी दादरी में चोरों का खौफ: लोगों ने खुद संभाला चौकीदारी का जिम्मा, पार्षद भी रात में दे रहे पहरा

Sun, 23 Feb 2025 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2025 04:13 PM IST
सार

चरखी दादरी में चोरों का खूब आतंक है। चोरों से निपटने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
Fear of thieves in Charkhi Dadri
रात में पहरा देते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के गांधी नगर में चोरों का आतंक बना हुआ है और कॉलोनी में एक माह के दौरान 5 घरों में चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। कॉलोनीवासियों ने घरों की रेकी कर रहे 3 चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है और क्षेत्र में अपने स्तर पर पांच चौकीदार नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि वार्ड 2 स्थित गांधी नगर के 1500 से अधिक घरों की कॉलोनी में एक माह के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदात बढ़ने के बाद पार्षद प्रतिनिधी नरेंद्र दहिया के नेतृत्व में कमेटी का गठित की गई। नागरिकों ने बताया कि कॉलोनी के पांच घरों में विभिन्न अंतराल पर चोरी के प्रयास किए गए हैं। इनमें एक घर से चोर लाखों के सोने के जेवरात चुराने में भी कामयाब हुए हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पार्षद प्रतिनिधी करीब एक माह से चौकीदारों के साथ मिलकर रात्रि पहरा दे रहे हैं। चौकीदारों की नियुक्ति के बाद वार्ड में चोरी करने आए तीन लोगों को नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन




इन घरों को बनाया निशाना 
वार्ड पार्षद प्रतिनिधी नरेंद्र दहिया ने बताया कि एक माह की अवधी में अमर गोयल अस्पताल, प्रताप शर्मा, सरोज गुप्ता, दयानंद मिस्त्री सहित एक अन्य घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दयानंद मिस्त्री के घर से चोर हाथ साफ करने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाद हुआ ठीकरी पहरा 
गांधी नगर में पांच चोरी की घटनाएं होने के बाद बनाई कमेटी में प्रस्ताव पास कर पांच चौकीदार नियुक्त किए गए। अब वार्डवासी व पार्षद प्रतिनिधी भी रात भर पहरा दे रहे हैं। हाल ही में 3 फरवरी को घर में ताक रहे संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया। वहीं, 6 फरवरी को भी घरों की रेकी कर रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। तीसरी घटना 21 फरवरी को महिला के साथ घरों में ताक रहे जोड़े को पीसीआर बुला कर थाने भेजा गया।

घरों से चंदा इकट्ठा कर चौकीदारों को देते हैं पगार
वार्ड प्रतिनिधी ने बताया कि शिकायत के बाद दो दिनों तक पुलिस राइडर कॉलोनी में घूमती नजर आई, लेकिन इसके बाद पुलिस की सहायता नहीं मिली। चौकीदारों को प्रति माह पगार देने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य घर से चंदा एकत्र करते है।


क्या कहती हैं पुलिस 
सीटी थाना कार्यवाहक एसएचओ बलबीर सिंह का कहना है कि हमारी टीम लगातार गश्त कर रही है और कल मैने स्वयं गश्त की थी। फिर भी गश्त बढ़ाने की मांग है तो और टीम गश्त के लिए लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed