{"_id":"672fc630b7616569cf008907","slug":"father-son-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126008-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्लॉट में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्लॉट में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, सात पर केस दर्ज
Sun, 10 Nov 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
घायल पक्ष ने लगाया रंजिशन तलवार से हमला करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांवड़ निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ युवकों पर कहासुनी की रंजिश में तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने सात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान महेंद्र ने बताया कि 7 नवंबर को उसका भतीजा सूरजभान व अन्य परिजन गांव के जोहड़ के पास के बनसटी यानी कपास की लकड़ियां डाल रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करवाकर घर भेज दिया।
सायं 7 बजे वह अपने प्लॉट में पशुओं के चारा डाल रहा था। उसी दौरान उसका बेटा अमित भी किसी काम से प्लाॅट में आ गया। तभी दूसरे पक्ष के लोग अचानक उसके प्लाॅट में घुस गए और तलवार, गंडासी, कंटीली रोड, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। बाद में उसका भतीजा बचाव करने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अब घायलों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।