फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Father and son attacked due to rivalry, case registered against 9 people

Charkhi Dadri News: पिता-पुत्र पर रंजिशन किया हमला, 9 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked due to rivalry, case registered against 9 people
बाढड़ा। गांव निहालगढ़ में पेड़ काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल पक्ष के बयान पर अटेला चौकी पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निहालगढ़ निवासी घायल ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वो ढाणी गणसी निवासी अत्तर के खेत में फसल बिजाई करते हैं। उस खेत में कीकर का एक पेड़ था। गांव निवासी दो व्यक्ति मंगलवार को उस पेड़ को काटकर ले गए। इसलिए गार्ड ने ओमप्रकाश से पेड़ के बारे में पूछताछ की लेकिन जब ओमप्रकाश ने आरोपियों से जानकारी ली तो उन्होंने पेड़ काटने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उनका बेटा विनोद बुधवार को घर के आगे बैठा था। तभी इस बात की रंजिश के कारण दोनों आरोपियों और उनके परिजनों ने विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसी दौरान वह भी खेत से घर लौट रहे थे। तभी चार लोगों ने उनका रास्ता रोक कर उसे भी लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी उन्हें धमकाकर वहां से फरार हो गए। हमले में घायल होने पर पिता-पुत्र को दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed