फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will protest at the District Deputy Commissioner's office in Bhiwani on the 17th

Charkhi Dadri News: किसान 17 को भिवानी में जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 08 Aug 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at the District Deputy Commissioner's office in Bhiwani on the 17th
गांव द्वारका में किसानों, महिलाओं को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कोंथ। 
बाढड़ा। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तरह कृषि व किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार की पूंजीपति नीतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसान व कृषि क्षेत्र की नीतियां सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। ऐसे में किसानों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को भिवानी, दादरी जिले के हजारों किसान भिवानी जिला उपायुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यह बात किसान नेता सुरेश कौथ ने गांव द्वारका में कप्तान भीम सिंह द्वारका की अध्यक्षता में आयोजित किसान सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के कल्याण के बजट में कमी कर पूंजीपति नीतियों को बढ़ावा दे रही है। हर घर तक स्वच्छ पेयजल व फसल सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली प्रदेश सरकार धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार बार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के मुआवजा वितरण में जानबूझ कर देरी बरती जा रही है जिससे किसानों के सामने खाद बीज का संकट पैदा हो गया है वहीं बिजली व सिंचाई की कमी से कपास के पौधे खराबे की भेंट चढ़ गए हैं। किसान सम्मेलन में कप्तान भीम सिंह द्वारका, मीर सिंह जाखड़, बलबीर ग्रेवाल, ईश्वर सिंह मान, सूरजभान गुलिया, राम सिंह महला, गुलाब सिंह बलवंत सोनी, अतर सिंह मान, रामकिशन, रणधीर सुलाख, महाबीर सिंह मान, विनोद कुमार, मनभवती, सुनीता, कृष्णा देवी, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed