फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will burn copies of agricultural laws on Holi

होली पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे किसान

Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers will burn copies of agricultural laws on Holi
शनिवार को कितलाना टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में 300 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं और इसके बाद भी सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि होली पर इन कानूनों की प्रतिलिपियों की धरनास्थल पर होली जलाई जाएगी। यह बात खाप सांगवान 40 के सचिव व टोल अध्यक्ष मंडल के सदस्य नरसिंह सांगवान ने कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, गंगाराम श्योराण और किसान नेता राजू मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद बेहद शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबानी और अड़ानी को खुश करने के लिए मोदी ने आम आदमी से नाराजगी मोल ले ली है, जो उन्हें महंगी पड़ेगी। प्रधानमंत्री के झूठ की पोल खुल चुकी है और देश के अन्नदाताओं की जीत निश्चित है। कितलाना टोल पर चल रहे धरने की शनिवार को बलबीर बजाड़, धर्मबीर समसपुर, राजकुमार हड़ौदी, सत्यवान बलियाली, दिलबाग ग्रेवाल, करतार सिंह गिल, रतनी देवी, बिमला कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उनके अनुसार चाहे कितना ही वक्त लग जाए पर तीनों काले कानून वापस करवा एमएसपी की गारंटी लिए बिना पीछे नहीं हटेंगे। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed