{"_id":"68c47aa76b01c38b5a0477a4","slug":"farmers-were-told-about-the-usefulness-of-micro-irrigation-and-organic-farming-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144546-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सूक्ष्म सिंचाई और जैविक खेती की उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सूक्ष्म सिंचाई और जैविक खेती की उपयोगिता बताई
Sat, 13 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी में शुक्रवार को किसान मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक व टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। मेले में कृषि विशेषज्ञों व विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और किसानों को जैविक खेती, देसी खादों के प्रयोग और सूक्ष्म सिंचाई की उपयोगिता बताई।
कृषि विभाग के खंड अधिकारी अजय भांभू ने बताया कि देसी खाद का उपयोग न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखता है बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बढ़ाता है। साथ ही, सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से पानी की बचत होती है और पैदावार भी बेहतर होती है, जो खासकर पानी की कमी वाले क्षेत्रों में बेहद लाभकारी है।
मेले में किसानों के लिए कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, बीज और खाद वितरण स्टॉल और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले काउंटर भी लगाए गए। विभिन्न गांवों के किसानों ने इस मेले में भाग लेकर जानकारी प्राप्त कीं और अधिकारियों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुनील शर्मा, राकेश, प्रदीप शर्मा, राजकुमार देशवाल, अजय, नरेंद्र मांढ़ी, अरविंद काकड़ौली, राधेश्याम शर्मा व देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।