फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers upset over fertilizer shortage, blocked the road in front of SP residence and Sadar police station

खाद किल्लत पर बिफरे किसान, एसपी आवास और सदर थाने के सामने रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over fertilizer shortage, blocked the road in front of SP residence and Sadar police station
खाद किल्लत पर बिफरे किसान, एसपी आवास और सदर थाने के सामने मार्ग किया जाम
विज्ञापन

30 मिनट जाम लगाने के बाद डीएसपी के आश्वासन पर सड़क से हटे किसान, एसडीएम ने भी कही खाद की खेप पहुंचते ही वितरण करवाने की बात
700 से अधिक किसान शुक्रवार को बिना खाद के लौटे
चरखी दादरी। जिले में खाद किल्लत बरकरार है और शुक्रवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। खाद वितरण न होने की बात सुनकर बिफरे किसानों ने रोहतक रोड पर सदर थाने और एसपी आवास के सामने मार्ग जाम किया। करीब 30 मिनट मार्ग जाम रहा और डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद ही किसान सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद एसडीएम विरेंद्र सिंह भी सदर थाने पहुंचे और उन्होंने बातचीत कर किसानों को शांत करने का प्रयास किया। एसडीएम ने कहा कि 14 नवंबर तक जिले में खाद की खेप पहुंच जाएगी और इसके तुरंत बाद किसानों के बीच वितरण कर दिया जाएगा।
दादरी में पांच नवंबर के बाद से खाद का संकट बना है। वीरवार को छह दिन बाद महज 800 ही बैग पहुंचे थे, जो 400 किसानों को वितरित कर दिए गए। वीरवार को खाद से वंचित रहे किसान रात दो बजे ही सदर थाने के बाहर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह आठ बजे तक सदर थाने के बाहर 500 से अधिक किसान पहुंच चुके थे। टोकन कटवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग लाइन बना ली। पुरुषों की लाइन करीब 150 मीटर लंबी रही। सुबह 11 बजे किसानों को सूचना मिली कि आज खाद वितरण नहीं होगा। यह बात सुनकर किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने मुख्य रोहतक रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी वजीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया। किसान उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह किसानों के पास पहुंचे। उन्होंने किसानों से रोड से उठकर सदर थाने में जाने और वहां बैठकर बात करने की अपील की। डीएसपी ने किसानों को आश्वस्त किया कि एसडीएम की मौजूदगी में बातचीत की जाएगी। डीएसपी की अपील के बाद किसान सड़क से उठने को तैयार हो गए। किसानों के सड़क से उठते ही पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीएम की मौजूदगी में किसानों को अधिकारियों ने दिया आश्वासन
जाम खोलने के बाद एसडीएम विरेंद्र सिंह सदर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर ही किसानों को लाइन में बैठाया। एसडीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 14 नवंबर तक जिले में खाद की खेप पहुंच जाएगी। इसके बाद थाने पहुंचे किसानों के आधार कार्ड के नंबर और नाम नोट किए गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक सदर थाने से ज्यादातर किसान वापस लौट गए।
- 7 दिन में किसानों को मिले महज 800 बैग
पिछले सात दिनों की अगर बात करें तो जिले में एक ही दिन खाद वितरण हुआ है। पांच नवंबर के बाद 11 नवंबर को ही किसानों को खाद के बैग दिए गए और उस दौरान भी महज 800 बैग का ही वितरण हुआ। पिछले एक सप्ताह से 500 से अधिक किसान खाद लेने के लिए सदर थाने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ता है।
किसान बोले : रात को लग रहे लाइनों में, फिर भी नहीं मिल रही खाद
दादरी में अन्य जिलों के मुकाबले खाद की अधिक मारामारी है। लगातार कई दिन तक लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। वीरवार रात दो बजे से किसान सदर थाने के बाहर पहुंचे हुए हैं, लेकिन खाद नहीं मिली।

ओमबीर, मानकावास
किसानों की परेशानियों को देखते हुए सरकार व प्रशासन को खाद किल्लत दूर करनी चाहिए। पिछले एक सप्ताह से मैं प्रतिदिन खाद लेने आ रहा हूं, लेकिन खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। वीरवार रात करीब ढाई बजे मैं सदर थाने पहुंचा था।
राज कुमार, समसपुर
वर्जन
खाद की खेप न पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो पाया। 14 नवंबर तक खाद आने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद किसानों के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed