फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers throw Tomato on Road for Not getting the right price at Charkhi Dadri in Haryana

नाराजगी: नहीं मिला सही दाम, हरियाणा में आहत किसानों ने सड़क पर फेंके टमाटर

Sat, 01 May 2021 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 01:52 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि मानकावास को छोड़कर किसी गांव के टमाटर उत्पादक किसानों को पिछले साल हुए नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं हुई जबकि इस बार भी किसानों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
Farmers throw Tomato on Road for Not getting the right price at Charkhi Dadri in Haryana
चरखी दादरी में किसानों ने सड़क पर फेंके टमाटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फसल का उचित भाव न मिलने से नाराज चरखी दादरी में किसानों ने भाकियू नेता जगबीर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर करीब दो क्विंटल टमाटर सड़क पर फेंक दिए। किसानों का आरोप है कि मानकावास को छोड़कर किसी गांव के टमाटर उत्पादक किसानों को पिछले साल हुए नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं हुई जबकि इस बार भी किसानों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


किसान नेता जगबीर ने बताया कि मानकावास के टमाटर उत्पादक किसानों को भी 22 दिन तक प्रदर्शन करने के बाद दस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि मिली थी। उस क्षेत्र के कई गांवों के टमाटर उत्पादक किसान मुआवजे से वंचित रह गए थे। जगबीर ने कहा कि यही स्थिति अब बनी हुई है लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसान की टमाटर की फसल को कौड़ियों के भाव लूटा जा रहा है। करीब एक माह पहले टमाटर का भाव आसमान को छू रहा था, लेकिन किसानों की फसल मंडी में आते ही दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को शोषण किया जा रहा है और सरकार की इन्हीं गलत नीतियों की वजह से किसान को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जल्द या तो किसानों को उचित भाव दे और किसान की फसल को मंडी तक पहुंचाने का प्रबंध करें, अन्यथा पूरे जिले के किसान एकत्रित होकर आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर रणबीर, राहुल दुहन, संजय कुमार, लीलाराम, धोलिया, जयवीर शर्मा, संदीप स्वामी, लक्की शर्मा आदि टमाटर उत्पादक किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed