{"_id":"690d025866ff1a559806d717","slug":"farmers-staged-a-sit-in-demanding-compensation-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-147175-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए उठाई आवाज सरकार की नीतियों को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए उठाई आवाज सरकार की नीतियों को कोसा
Fri, 07 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के बिजली कार्यालय परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना वीरवार को 113वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता पीटीआई धर्मपाल बाढड़ा, जगमाल भांडवा तथा मंच संचालन ओमप्रकाश नंबरदार चरखी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए कहा किसान सभा जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह कुंगड़, मा. रघुवीर सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को बकाया मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मास्टर रघवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसान की आवाज नहीं सुन रही है। सरकार को बीते खरीफ सीजन का मुआवजा भी जल्द जारी करना चाहिए। किसान आज कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। इस मौके ब्रह्मपाल, भूप सिंह धारणी, सत्य प्रकाश जेवली, रणधीर, हवा सिंह, प्रताप सिंह, जोरा सिंह, प्रताप सिंह, पारस आदि मौजूद रहे।