फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers sitting on State Highway 334-B for 87 minutes waiting for Babita Phogat, returned showing black flags

बबीता फौगाट के इंतजार में स्टेट हाईवे 334-बी 87 मिनट बैठे रहे किसान, काले झंडे दिखा लौटे

Tue, 22 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on State Highway 334-B for 87 minutes waiting for Babita Phogat, returned showing black flags
आयोजन में भाग लेकर इनोवा में सवार होकर लौटतीं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाते किसा? - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बलिदान स्टेडियम में पहुंचीं भाजपा नेत्री और महिला बाल विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट का किसान और मजदूरों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इससे पहले किसानों ने स्टेट हाईवे-334 बी पर बैठकर 87 मिनट तक बबीता फौगाट की गाड़ी आने का इंतजार किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आयोजनस्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे। किसानों को योग दिवस आयोजन में जाने से रोकने के लिए 13 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह करीब सवा छह बजे बलिदान स्टेडियम पहुंची। दूसरी ओर बबीता फौगाट का विरोध करने के लिए विभिन्न खापों और संगठनों के पदाधिकारी बाबा स्वामी दयाल धाम में एकत्रित हुए। उन्होंने वहां प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की और सवा छह बजे बलिदान स्टेडियम के लिए कूच कर दी। सुबह 6:53 पर किसान परसराम हेतराम स्कूल के सामने पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरिकेड पर ही रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी के समक्ष किसानों ने थोड़ी आगे तक जाने देने की बात कही, जिसे पुलिस की तरफ से मान लिया गया। 25 कदम चलते ही किसानों को पुलिसकर्मियों ने दूसरे बैरिकेड पर रुकवा लिया। यहां फिर से किसानों और पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की हुई। 7:03 पर किसान नेता ने एसपी विनोद कुमार से बात की और प्रदर्शन को लेकर आयोजित बैठक में कही गई बात याद दिलाई। इसके बाद एसपी के निर्देशों पर पुलिसकर्मियों ने किसानों को 40 कदम और आगे बढ़ने दिया। स्टेडियम चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोके रखा। 8:20 पर डीसी अमरजीत सिंह मान और एसपी विनोद कुमार की गाड़ियों के बीच बबीता फौगाट की गाड़ी स्टेडियम चौक से गुजरी और उस दौरान किसानों ने न केवल काले झंडे दिखाए, बल्कि नारेबाजी भी की। बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाने के बाद किसान लौट गए। भाजपा नेत्री के विरोध प्रदर्शन में फौगाट खाप के उपप्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर फौगाट, राजू मान, योगेश इमलोटा, विनोद मोड़ी, कमलेश भैरवी, राजेश जांघू, रणधीर कुंगड़, योगेश कलकल, इंद्र राणा, सुनील पहलवान, देवेंद्र लीला, कृष्ण फौगाट, ईश्वर रावलधी, चंदन, पवन नंबरदार, वजीर फौगाट, कप्तान राजमल, जयपाल सरपंच फौगाट, पप्पू, सोनू, मुंशीराम, मालिकराम, पारस, महाबीर पहलवान, सत्ते, विद्यानंद व भूपेंद्र आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

बबीता अंदर करती रहीं योग, बाहर नारे लगाते रहे किसान
किसानों के विरोध प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए भाजपा नेत्री बबीता फौगाट बलिदान स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में योग का अभ्यास करती रहीं और आयोजन समाप्ति के बाद वे अपनी इनोवा में बैठकर निकल गईं। वहीं, दूसरी ओर पूरे योग कार्यक्रम के दौरान बैरिकेड पर रोके गए किसान सरकार और भाजपा नेत्री के खिलाफ नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गलियों को किया सील, स्टेट हाइवे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने स्टेडियम तक पहुंचने वालीं सात गलियों को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया। गलियों में बैरिकेडिंग के एक प्वाइंट पर पांच से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा पंचनंद चौक से स्टेडियम चौक का जुड़ाव करने वाली सड़क भी सील रखी गई। स्टेट हाईवे 334-बी (दिल्ली- नारनौल) पर तीन जगह बैरिकेड लगाए गए। किसानों को रोकने के लिए स्टेट हाईवे पर 250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके चलते तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा।
भाजपा-नेताओं पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप
प्रदर्शन में शामिल फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार और सचिव सुरेश फौगाट ने कहा कि भाजपा और जजपा नेताओं का सभी खापें और जनसंगठन बहिष्कार कर चुके हैं। इसके बावजूद इन दलों के नेता गांवों और शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन आयोजनों में भाग लेकर वे अपनी राजनीति चमकाने चाहते हैं अैर उन्हें भाईचारा बिगड़ने से कोई मतलब नहीं है।

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट रही। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए सड़कों और गलियों को बैरिकेड लगाकर सील किया गया था। किसान अपना प्रदर्शन करने के बाद लौट गए।
- पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed