फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers should make crop residues a means of additional income: Deputy Commissioner

फसल अवशेषों को किसान बनाए अतिरिक्त आय का साधन: उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers should make crop residues a means of additional income: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रीति ने कहा है कि जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों की ओर से सक्रियता से काम किया जाए और किसानों को नई तकनीक के बारे में जागरूक भी किया जाए। इस समय ऐसी तकनीक उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग करके फसल अवशेष को आय के रूप में बदला जा सकता है। नई तकनीक से अवशेषों से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर कमाई की जा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि फसल अवशेष प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत समय की जरूरत है। अब ऐसी तकनीकें भी उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा फसलों के अवशेष से उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं और अवशेष को विभिन्न उद्योगों में बेचा भी जा सकता है। ऐसे में किसी को भी फसलों के अवशेष जलाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। किसान फसल अवशेष को आय के साधन के रूप में प्रयोग करें और अपनी आमदनी बढ़ाएं। फसल अवशेषों को अतिरिक्त आय के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल अवशेषों में आगजनी की घटना न घटे, इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाना चाहिए। साथ ही किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटरों की भी जानकारी दें, जहां पर फसल अवशेषों की बिक्री की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों में आग लगाने से भूमि के सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed