फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers should inform the electricity corporation to remove the electricity wires passing over the fields

Charkhi Dadri News: खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार हटवाने के लिए किसान बिजली निगम को करें सूचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers should inform the electricity corporation to remove the electricity wires passing over the fields
दादरी शहर के बाहरी क्षेत्र के खेत में लहलहाती गेहूं की फसल। 
चरखी दादरी। रबी की फसलों की कटाई में 15 दिन शेष हैं। ऐसे में बिजली निगम अभी से सतर्क हो गया है, ताकि शाॅर्ट-सर्किट से होने वाली घटनाओं से बचा जा सके। जिन किसानों के खेतों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं वे बिजली निगम को सूचित कर सकते हैं। फसल कटाई सीजन के दौरान बिजली चालित ट्यूबवेल की सप्लाई दिन के समय बंद रहेगी और रात के समय की जाएगी।
विज्ञापन

घरेलू लाइनें दिन में चलती रहेंगी। किसानों को फसल कटाई व कढ़ाई के समय बिजली के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। हर साल करीब 150 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। जिले में एक लाख 50 हजार एकड़ में सरसों व एक लाख 35 हजार एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है।क्षेत्र के काफी एरिया में बिजली चालित ट्यूबवेल से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। खासकर रेतीला एरिया जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे हैं वहां किसान बिजली की मोटर से पानी का उठान करते हैं।
विज्ञापन

कई भागों में तो जलस्तर 400 फीट नीचे होने पर किसानों को दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है तब जाकर सिंचाई हो पाती है। रबी की फसलों में सरसों की कटाई का कार्य 15 से 20 दिन में शुरू हो जाएगा। खेतों के ऊपर से हाई वोल्टेज की एक लाख व 11 हजार वोल्टेज की घरेलू लाइनें गुजर रही हैं। कई बार बिजली से फसल में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं जिससे फसलों को काफी नुकसान हो जाता है। जिले में करीब दो हजार से ज्यादा बिजली चालित ट्यूबवेल हैं, जिनसे किसान सिंचाई करते हैं। गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए गाइडलाइन जारी
बिजली निगम ने किसानों से भी फसल कटाई एवं कढ़ाई करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली के प्रति विशेष सावधानी बरते जाने को कहा है ताकि आग लगने की घटनाएं न होने पाएं। बिजली निगम ने भी किसानों के लिए अभी से गाइडलाइन जारी की है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी लाइन में खेत के ऊपर तार आदि लटक रहे हैं या कोई अन्य दिक्कत है तो बिजली निगम को सूचित करें। इसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा।



-------------जैसे ही फसल कटाई शुरू हो जाएगी, बिजली निगम दिन में सप्लाई बंद करेगा ताकि फसलों में आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके। किसान को रात के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली दी जाएगी। घरेलू लाइनों से सप्लाई नियमित रूप से होती रहेगी। किसान फसल कटाई एवं कढ़ाई के समय सावधानी बरतें।

- राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article