फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers should adopt natural farming: Swami Sachchidanand

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : स्वामी सच्चिदानंद

Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt natural farming: Swami Sachchidanand
कादमा। स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वावधान एवं वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद के पावन सान्निध्य में आयोजित वेद प्रचार, नशामुक्ति, प्राकृतिक कृषि संरक्षण एवं पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह यात्रा भांडवा गांव से शुरू होकर नांधा होते हुए रविवार को गांव धनासरी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यहां स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं। यात्रा के दौरान नांधा और धनासरी गांव की प्रत्येक गली से यज्ञ रथ निकाला गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ हवन में आहुति प्रदान कर यात्रा का अभिनंदन किया। नांधा गांव के नीम वाले चौक में विशाल भजन सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

सत्संग में भजनोपदेशक रामनिवास आर्य ने अपने प्रेरणादायक भजनों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और ऋषि दयानंद व स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री, बलवान आर्य नांधा, अजीत आर्य, लीलाराम, ओमप्रकाश, भूतपूर्व सरपंच कैप्टन सुबेसिंह, राजबीर फोजी, प्रदीप मास्टर, सतबीर प्रधान, सुमंत्र आर्य आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed