फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers reached to show black flags to BJP leader Babita by climbing the hospital wall

अस्पताल की दीवार फांदकर भाजपा नेत्री बबीता को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached to show black flags to BJP leader Babita by climbing the hospital wall
दीवार फांदकर अस्पताल के अंदर घुसते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। भाजपा नेत्री एवं महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट का काले झंडे दिखाकर विरोध करने के लिए किसान सोमवार सुबह दीवार फांदकर सिविल अस्पताल में घुस गए। इस दौरान उन्हें रोकने के प्रयास में धक्का-मुक्की भी हुई। करीब एक घंटे तक हाईवॉल्टेज ड्रामा चला और खाप फौगाट-19 प्रधान बलवंत नंबरदार की डीएसपी बली सिंह से झड़प भी हुई। बारिश के दौरान भी किसान वहीं डटे रहे और बबीता फौगाट के जाने के बाद ही वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। उनके सिविल अस्पताल आने का पता चलते ही खाप फौगाट-19 ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर सुबह साढ़े नौ बजे बैठक बुलाई। वहां से करीब साढ़े दस बजे किसानों ने सिविल अस्पताल के लिए कूच किया। वहीं, प्रशासन ने अस्पताल का छावनी में तबदील कर दिया और डीएसपी समेत पुलिस फोर्स को वहां तैनात किया गया।
विज्ञापन

करीब 11 बजे तक किसान सिविल अस्पताल के गेट पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। करीब 20 मिनट तक किसान वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे। बबीता फौगाट साढ़े 11 बजे सिविल अस्पताल पहुंचीं और उनकी गाड़ी देखते ही किसान दीवार फांदकर अस्पताल परिसर में दाखिल हो गए। यह नजारा देखकर पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई। बबीता फौगाट के विरोध के लिए काले झांडों के साथ नए भवन की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिसकर्मियों ने वहीं रोक लिया। बाद में सभी किसान एक जगह बैठ गए और पुलिस ने उनके आगे बैरिकेड लगा दिए। करीब 40 मिनट तक किसान वहीं बैठे रहे और साढ़े 12 बजे बबीता फौगाट के जाने के बाद ही वहां से उठे। इससे पहले गाड़ी में बैठकर गुजर रहीं बबीता फौगाट को किसानों ने काले झंडे भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेड देखकर पीछे छोड़े वाहन, पैदल पहुंचे अस्पताल के गेट तक
किसानों के आने की सूचना प्रशासन के पास पहले ही पहुंच गई थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सिविल अस्पताल से पहले पेट्रोल पंप पर किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए। इसको देखकर किसानों ने रणनीति बदली और वाहनों को बैरिकेड से करीब 100 मीटर पीछे छोड़कर पैदल ही सिविल अस्पताल की ओर बढ़ गए
रास्ता खाली करने पर डीएसपी के साथ हुई नोकझोंक
दीवार फांदकर अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद किसान बूथ के समीप ही सड़क पर बैठ गए। डीएसपी बली सिंह ने उनसे बातचीत की और रास्ता खाली करने की बात कही। डीएसपी ने उन्हें रास्ता खाली करने के लिए पांच मिनट का समय दिया, लेकिन खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने उस जगह से उठने से इनकार कर दिया। इस दौरान डीएसपी और बलवंत सिंह के बीच नोकझोंक भी हुई।

वर्जन::
किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। पुलिस ने अपना काम किया है।
बली सिंह, डीएसपी
----------------
वर्जन::
खाप और विभिन्न संगठन जजपा-भाजपा नेताओं के बहिष्कार का निर्णय लिया हुआ है और इसी के मद्देनजर हमने भाजपा नेत्री का विरोध किया। आगे भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
बलवंत फौगाट, प्रधान, फौगाट खाप-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed