फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers protest over

Charkhi Dadri News: विधायक के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

Sat, 08 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmers protest over
फोटो 41
विज्ञापन

गांव हंसावास कलां बस स्टैंड पर संचालित धरने में किसानों से मिलते भाजपा विधायक उमेद पातुवास ।
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों के बीच विधायक उमेद पातुवास पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद किसानों ने धरना वापस ले लिया। इससे पूर्व विधायक ने फसलों का भी जायजा लिया।
किसान गांव हंसावास कलां के मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार से बेमियादी धरना दे रहे थे। धरने में पहुंचे भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने आंदोलनकारी किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया। इस पर किसानों ने धरना वापस ले लिया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच दिनेश हंसावास की अध्यक्षता में शनिवार से बेमियादी धरना जारी था। दिनेश ने कहा कि कि सरकार ने एक सप्ताह बाद भी सुध नहीं ली है। इससे किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदा के कारण गेहूं, सरसों, मेथी की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे उनके सामने भुखमरी के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बार बार प्रशासन को लिखित व धरने के माध्यम से भी सूचित किया गया दुर्भाग्य है कि उनके क्षेत्र के साथ जानबूझ कर उपेक्षा बरती जा रही है।
धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने किसानों को साथ लेकर खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों की फसलों के नुकसान का जायजा भी लिया। फिर धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुस्तैदी से उनके साथ खड़ी है। विधायक की ओर से नुकसान की भरपाई का भरोसा देने पर धरना खत्म कर दिया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलजीत हंसावास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, अजय भांडवा, शमशेर सरपंच पचगांव, पूर्व सरपंच हंसावास कलां दिनेश, राजबीर नंबरदार, नरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed